बिहार विधान परिषद

विधान परिषद सदस्य बनते ही पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- छोटे-बड़े कलाकारों को...

भोजपुरी सुपरस्टार और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह ने विधान परिषद सदस्य बनते ही बड़ा ऐलान किया है। उन्होने इस दिन बिहार में फिल्म सिटी बनाने की जोरदार पैरवी की है।<br/>

By : Rani Thakur
विधान परिषद सदस्य बनते ही पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- छोटे-बड़े कलाकारों को...

पवन सिंह

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य पवन सिंह ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवन सिंह ने कहा कि उनका सपना है कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण हो, ताकि राज्य के कलाकारों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह चाहते हैं कि सिंगिंग और एक्टिंग का बड़ा केंद्र बिहार ही बने और यहां के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार और पहचान मिले। बता दें कि पवन सिंह समेत 10 नव निर्वाचित सदस्यों ने आज विधानपरिषद में शपथ ली है। 

बिहार में ही बने फिल्म सिटी

पवन सिंह ने कहा कि जय भोजपुरी, जय बिहार। एक कलाकार होने के नाते मैं यही चाहूंगा कि मैं सिंगिंग और एक्टिंग बिहार में ही करूं। मेरी कोशिश होगी कि बिहार में फिल्म सिटी बने।” उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पर्याप्त संसाधन और अवसर नहीं होने की वजह से कलाकारों को मुंबई और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

युवाओं को बिहार में ही मिले रोजगार

पवन सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि बिहार के युवा कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को राज्य में ही काम मिले। जो जूनियर और छोटे लड़के हैं, जिन्हें काम नहीं मिल रहा है, उन्हें बिहार में ही काम मिले। 

बम-बम रहे बिहार 

पवन सिंह ने कहा कि उनकी हमेशा यही कामना रहेगी कि बिहार लगातार आगे बढ़े और विकास करे। बिहार के लोग खुश रहें और बिहार बम-बम रहे। 

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>