बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, स्कूल निर्माण से लेकर इन प्रस्तावों को लगी मुहर

बिहार कैबिनेट मीटिंग

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, स्कूल निर्माण से लेकर इन प्रस्तावों को लगी मुहर

आज सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बक्सर के भगवान वामन मंदिर के विकास और 31 बस स्टैंडों के PPP मॉडल पर आधुनिकीकरण को मंजूरी मिली है।

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले स्कूल निर्माण से लेकर इन प्रस्तावों को लगी मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : आज बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर के लिए भूमि को पृथक चिन्हित कर सुरक्षित रखने के लिए चहारदीवारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने तथा मंदिर परिसर के समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त करने का फैसला लिया गया। 

31 बस स्टैंडों का आधुनिकीकरण

बिहार कैबिनेट ने आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य के 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण एवं समग्र विकास के लिए पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, कटिहार, सहरसा, नवादा, मधुबनी, किशनगंज समेत राज्य के विभिन्न जिलों के बस स्टैंड शामिल हैं। इनका विकास आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग, व्यावसायिक सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं, स्वच्छता एवं बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं के साथ किया जाएगा।

20 जुलाई से सोमनाथ यात्रा 

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व- 1000 वर्ष की अटूट आस्था" के पावन अवसर पर बिहार के लगभग 1100 श्रद्धालुओं के लिए 20 जुलाई से दो दिवसीय 'सोमनाथ यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई है। 

पाँच नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन 

बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में पाँच नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 5-5 एकड़  सरकारी भूमि को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें पूर्णिया पूर्व (मौजा–मधुबनी, जिला पूर्णिया,राजगीर (मौजा–पिलखी, जिला नालंदा),शेखपुरा (मौजा–नीमी, जिला शेखपुरा),मधेपुरा (मौजा–साहुगढ़, जिला मधेपुरा) और मधुबनी (अंचल–राजनगर, मौजा–सतिहारपुर, जिला मधुबनी) शामिल है। 
 

संबंधित सामग्री

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी सड़कों, बड़े पुलों और बाईपास के रखरखाव, मरम्मत एवं बेहतर संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम

सावधान! कल बिहार के कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, आईएमडी का भारी बारिश का अलर्ट

बिहार

सावधान! कल बिहार के कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, आईएमडी का भारी बारिश का अलर्ट

कल बिहार के सीमांचल-मिथिलांचल मे झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

विधान परिषद सदस्य बनते ही पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- छोटे-बड़े कलाकारों को...

बिहार

विधान परिषद सदस्य बनते ही पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- छोटे-बड़े कलाकारों को...

भोजपुरी सुपरस्टार और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह ने विधान परिषद सदस्य बनते ही बड़ा ऐलान किया है। उन्होने इस दिन बिहार में फिल्म सिटी बनाने की जोरदार पैरवी की है।

बिहार के इस रूट पर कई ट्रेनें कैंसिल, 13 का बदला गया रूट

बिहार

बिहार के इस रूट पर कई ट्रेनें कैंसिल, 13 का बदला गया रूट

बिहार के बेतिया-मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के सीआरएस निरीक्षण की वजह से 3 जुलाई तक ट्रेनों के परिचालन बड़ा बदलाव किया गया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी SDPO को मिली नई पोस्टिंग, बदले गए कई आईपीएस, डीएसपी

बिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी SDPO को मिली नई पोस्टिंग, बदले गए कई आईपीएस, डीएसपी

बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी के एनकाउंटर में आरोपी एसडीपीओ को 7 दिन बाद नई पोस्टिंग मिल गई है।