Gold Demand Decline: 2025 में सोना-चांदी ने छुए नए शिखर, 16% घटी भारत में गोल्ड ...

People are refraining from buying gold

Gold Demand Decline: 2025 में सोना-चांदी ने छुए नए शिखर, 16% घटी भारत में गोल्ड की मांग, खरीदारी से लोग बना रहे दूरी

देश में गोल्ड की मांग जुलाई से सितंबर तिमाही में 16% घट गई

gold demand decline 2025 में सोना-चांदी ने छुए नए शिखर 16 घटी भारत में गोल्ड की मांग खरीदारी से लोग बना रहे दूरी 

न्यूज11 भारत
नई दिल्ली/डेस्कः
वर्ष 2025 में सोना और चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. हालांकि बीते कुछ दिनों में इनमें तेज गिरावट देखी गई, लेकिन लंबे समय तक दोनों धातुएं लगातार नए शिखर पर पहुंचती रहीं. कीमतों में आए इस उछाल का सीधा असर भारत में सोने की मांग पर पड़ा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में गोल्ड की मांग जुलाई से सितंबर तिमाही में 16% घट गई है.

तीसरी तिमाही में 16% घटी मांग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, WGC द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की कुल सोने की मांग मात्रा के हिसाब से 16% घटकर 209.4 टन रही. पिछले वर्ष इसी अवधि में मांग 248.3 टन थी, यानी सालाना आधार पर करीब 38.9 टन की कमी दर्ज की गई.

कीमतों में उछाल के बावजूद वैल्यू में बढ़ोतरी
दिलचस्प बात यह है कि मांग घटने के बावजूद मूल्य के लिहाज से गोल्ड मार्केट का आकार बढ़ा है. रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की तीसरी तिमाही में जहां सोने की मांग का मूल्य 1,65,380 करोड़ रुपये था, वहीं 2025 की समान अवधि में यह बढ़कर 2,03,240 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह उछाल सोने की कीमतों में तेजी को दर्शाता है.

सोने की कीमतों में 46% की छलांग
WGC के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में सोने की औसत कीमत 46% बढ़कर 97,074.9 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. एक साल पहले यही कीमत 66,614.10 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. ये आंकड़े जीएसटी को छोड़कर हैं.

निवेश मांग में आई मजबूती
डब्ल्यूजीसी ने यह भी बताया कि जहां उपभोक्ता मांग घटी है, वहीं निवेश के रूप में सोने की खरीद बढ़ी है. निवेश मांग मात्रा के हिसाब से 20% उछलकर 91.6 टन पहुंच गई. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारतीय सीईओ सचिन जैन ने कहा कि यह प्रवृत्ति भारतीय उपभोक्ताओं के बीच सोने को दीर्घकालिक सुरक्षित निवेश के रूप में अपनाने की रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

मौजूदा बाजार स्थिति
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन, गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया. कारोबार की शुरुआत में सोने का भाव 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरकर 1,18,665 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,600 रुपये टूटकर 1,44,402 रुपये प्रति किलो पर आ गई. हालांकि कारोबार के आगे बढ़ने के साथ कीमतों में गिरावट थमी और बाजार में रिकवरी देखने को मिली.

1 जुलाई से अब तक सोने की वायदा कीमतों में 21,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है. 1 जुलाई को सोने का भाव 99,105 रुपये था, जो अब बढ़कर 1,20,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. यानी सोने ने अब तक का ऐतिहासिक स्तर छू लिया है.

ये भी पढ़ें- विशेष अभियान के लिए झारखण्ड पुलिस के 14 पदाधिकारी एवं कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान

 

संबंधित सामग्री

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

झारखंड

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित धनबाद के 12 श्रमिकों को रेस्क्यू कर विशेष रेल बोगी के माध्यम से सुरक्षित धनबाद के लिए रवाना किया गया है.

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

झारखंड

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया.

राजगंज में

झारखंड

राजगंज में 'अंतरा' पुस्तक का भव्य लोकार्पण, कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राजगंज बालिका मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को 'अंतरा' पुस्तक के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. साहित्यिक वातावरण के बीच पुस्तक का विमोचन हुआ और देश के प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों की

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

झारखंड

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला द्वारा हूल क्रांति दिवस के अवसर पर हात्मा स्थित सिदो–कान्हू पार्क में हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो–कान्हू, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

झारखंड

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव खलवीटोली गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाई टेंशन बिजली टॉवर के समीप खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ.