झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में वित्त विभाग के अधिकारी ...

JSSC-CGL Paper Leak

झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में वित्त विभाग के अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना गिरफ्तार

झारखंड cid की बड़ी कार्रवाई jssc-cgl पेपर लीक प्रकरण में वित्त विभाग के अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में झारखंड सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार किया है.

सीआईडी के अनुसार, संतोष कुमार मस्ताना पर प्रश्नपत्र लीक प्रकरण से संबंधित भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाने का आरोप है. जांच के दौरान उन्होंने प्रश्नपत्र लीक को लेकर कई दावे किए थे, जिन्हें जांच में झूठा और भ्रामक पाया गया.

सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि संतोष कुमार मस्ताना द्वारा फैलाए गए इन दावों से परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठे और अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई. तथ्यों की पुष्टि के बाद एजेंसी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है. मामले की जांच अब भी जारी है, और सीआईडी अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें- किसी गाड़ी से टूटी दिवंगत सुभाष मुंडा की मूर्ति, दलादली चौक पर स्थानीय लोगों ने लगाया जाम

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा