न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: हिमांशु हत्याकंड और शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकरभारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के जमशेदपुर बंदी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. एसएसपी ने देर रात बाइक पेट्रोलिंग कर स्थिति का जायजा लिया है. शहर में ड्रोन कैमरे से भी बंद समर्थकों पर नजर रखने की तैयारी की गई है.
बंदी को लेकर 6 थाना क्षेत्र साकची, बिस्टुपुर, मानगो, सोनारी, कदमा, एमजीएम में बीएनएस धारा 163 लागू कर दी गई है. बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. 49 संवेदनशील स्थानों पर 630 लाठी बल, 73 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: CM से अधिकारियों ने की मुलाकात, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन में किया आमंत्रित