जलसा सीरत-उन-नबी

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बहेरा गांव स्थित मदरसा इमदादुल उलूम में जलसा सीरत-उन-नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) व शैक्षणिक मुज़ाहरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से की गई.इसके बाद बच्चों ने कलाम-उल्लाह की तिलावत के साथ-साथ हम्द, नात, नज़्म, भाषण तथा सांस्कृतिक संवाद एवं अन्य प्रस्तुतियां पेश कीं. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें आत्मविश्वास और सीखने की रुचि विकसित होती है.

वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है.कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से धार्मिक एवं शैक्षणिक विषयों पर अपनी समझ और अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया.अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.कार्यक्रम के अंत में जलसा एवं शैक्षणिक मुज़ाहरा में शामिल मदरसे के सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने बच्चों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया.मौके पर कारी रेयासत, मुफ्ती इमतियाज, हाफिज आजाद, हाफिज शमीम, हाफिज सफीक, अंजुमन के सेक्रेटरी सलीम जावेद, वसीम रजा, हाजी तनवीर, मोहम्मद गुड्डे, इरफान आलम, सन्नाउल्लाह, इफ्तिखार और रकीब सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.