ज्ञापन

जल सहियाओं ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जल सहियाओं को मंईयां सम्मान योजना से बाहर रखना उनके साथ सौतेला व्यवहार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जल सहियाओं ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ, जिला इकाई के बैनर तले गुरुवार को जिला समाहरणालय के समक्ष जल सहियाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीला देवी ने की.

धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महासंरक्षक एतवारी महतो ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मईया सम्मान योजना चला रही है, लेकिन जल सहियाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है, जो उनके साथ सौतेला व्यवहार है. उन्होंने जल सहियाओं को भी योजना का लाभ देने की मांग की.

जिला अध्यक्ष शीला देवी ने कहा कि जल सहियाओं को स्थानीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके. साथ ही लंबे समय से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

जिला उपाध्यक्ष मेरी स्तेला एक्का ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए जल सहियाओं के लिए न्यूनतम मानदेय लागू किया जाए. उन्होंने जल सहियाओं को आयुष्मान भारत योजना एवं बीमा सुविधा से जोड़ने, मृत्यु के बाद आश्रित को अनुकंपा के आधार पर जल सहिया नियुक्त करने, शहरी क्षेत्र की जल सहियाओं से शहरी क्षेत्र में ही कार्य लेने तथा उन्हें स्थायी कर नियोजन नीति के तहत समायोजित करने की मांग उठाई. इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में जीएसटी हटाने की भी मांग की गई.

धरना-प्रदर्शन के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा.

इस अवसर पर सवित्री देवी, अर्चना देवी, सुजनती देवी, शशि रानी, नेहा सिंह, ललिता देवी, सोहगनिया देवी, सविता देवी, मीना देवी, नूनम नीरू गिद्ध, रेशमा प्रवीण, बबिता देवी, धनेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में जल सहियाएं उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आरबीबी उच्च विद्यालय में 100 पौधों का किया गया रोपण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.