मेदिनीनगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर जैश रंजन पाठक ने एसपी को सौंपा ज्ञ...

यातायात व्यवस्था

मेदिनीनगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर जैश रंजन पाठक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, ठोस कार्रवाई की मांग

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग

मेदिनीनगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर जैश रंजन पाठक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन ठोस कार्रवाई की मांग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मेदिनीनगर शहर में दिनों-दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने पहल करते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक  को एक ज्ञापन सौंपा  कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है,

सौंपे गए ज्ञापन में जैश रंजन पाठक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित वाहन परिचालन, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण तथा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस वजह से आम नागरिकों के साथ-साथ विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..

उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर की बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना बेहद जरूरी हो गया है..ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने, अवैध पार्किंग पर नकेल कसने, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता जताई,

जैश रंजन पाठक ने पुलिस प्रशासन से शहर में नियमित निगरानी बढ़ाने और जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की

 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही उचित कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ें: पैराशूट से गिरा वैज्ञानिक अनुसंधान उपकरण, पाथरा गांव में मचा कौतूहल

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.