जगन्नाथपुर में मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 13 फोन के साथ युवक गिरफ्तार

उद्भेदन

जगन्नाथपुर में मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 13 फोन के साथ युवक गिरफ्तार

आरोपी को न्यायिक हिरासत में चाईबासा मंडल कारा भेज दिया गया

जगन्नाथपुर में मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा 13 फोन के साथ युवक गिरफ्तार

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

जगन्नाथपुर/डेस्क: तोडांगहातु गांव में मजदूरों के कमरे से हुई मोबाइल चोरी का जगन्नाथपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा निवासी 19 वर्षीय आरोपी विकास प्रसाद को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें 12 टचस्क्रीन और 1 कीपैड फोन शामिल है. आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में चाईबासा मंडल कारा भेज दिया गया.

मामले का खुलासा SDPO जगन्नाथपुर ने झींकपानी स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर किया.घटना के संबंध में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सुकफिल शेख, जो रेलवे के पेटी कॉन्ट्रैक्टर हैं, अपने मजदूरों के साथ तोडांगहातु में किराये के मकान में रहते हैं. 25 अगस्त को उन्होंने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 अगस्त की रात खाना खाने के बाद सभी मजदूर सो गए. तड़के करीब 3 बजे एक मजदूर की नींद खुली तो देखा कि चार्ज में लगे 8 मोबाइल गायब हैं. काफी खोजबीन के बाद मामला दर्ज कराया गया.

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई. चाईबासा पुलिस की टेक्निकल सेल के सहयोग से सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध की सूचना थाना, डायल 112 या कंट्रोल रूम नंबर 9508243546 पर दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. टीम में थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास, एसआई अभिमन्यु कुमार, राजेश कुमार राय, अभय कुमार और टेक्निकल सेल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा वज्रपात का कहर, बैल चराने निकले युवक की मौत, गुटवा में दो मवेशियों की भी गई जान

संबंधित सामग्री

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया