हर घर तिरंगा

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा जगदीश चंद्र उच्च विधालय तिरंगामय हो गया.

By : Dipali Kumari
जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

न्यूज़11 भारत 
जादूगोड़ा/डेस्क:
हर घर तिरंगा अभियान के तहत  आज शुक्रवार को भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने घाटशिला स्थित जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के 500 बच्चों के बीच देश प्रेम की भावना जगाने के लिए तिरंगा झंडा व टॉफ़ी का वितरण किया. इस कार्यक्रम से तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा जगदीश चंद्र उच्च विधालय तिरंगामय हो गया व बच्चों में उत्साह देखा गया.

इस अवसर पर भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने  बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों समेत बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अभियान है. यह राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने सभी स्कूलों बच्चों को  आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करें. तिरंगा वितरण के दौरान   ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से स्कूल गूंज उठा.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: कोयला कारोबारी दीपक शर्मा को लगी गोली, अशर्फी अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.