जिला बैठक

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की जिला बैठक में सैन्य कल्याण संबंधी दी गईं जानकारियां

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की जिला बैठक में सैन्य कल्याण संबंधी दी गईं जानकारियां

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह का समीक्षात्मक विवेचना किया गया. कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा सबके सामने रखा, जिसे ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित किया गया. शीघ्र ही ऑडिट टीम गठित कर आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा. आगामी कार्यक्रमों को सैन्य परिवार के कल्याण हेतु और उपयोगी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया.

जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र के स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल न हो पाने के कारण, बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि तूकेवेरा (नवा बाजार प्रखंड), जो शहीद प्रबोध महतो का पैतृक गांव है, वहां ग्रामीणों द्वारा शहीद की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. आगामी 26 सितंबर 2026 को आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी.

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की केंद्रीय कमिटी की बैठक 02 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जा रही है. तत्पश्चात, 03 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक वहीं केंद्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग होगी, जिसमें देश के प्रत्येक जिले से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री की उपस्थिति अपेक्षित है.

आज की बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेंद्र नाथ दुबे, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, सचिव अशोक कुमार दुबे, संपर्क सह प्रमुख प्रेमचंद शुक्ल, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव अशोक कुमार मेहता, संगठन सह मंत्री अमित कुमार तिवारी, रणधीर कुमार तिवारी, बृज बिहारी सिंह और उदित नारायण पांडेय सहित अनेकों पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: बरही में ब्राउन शुगर के खिलाफ गरजे बाइक के साइलेंसर, नशामुक्ति का दिया संदेश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.