न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी चल रही है. अधिकारी दस्तावेज़ खंगाल रहे है. झारखंड, बिहार, गुरुग्राम में कंपनी के पांच ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. बड़ी टैक्स चोरी, बेनामी संपत्ति की सूचना पर आयकर विभाग एक्टिव हुआ है. आयकर विभाग के 200 अधिकारी व जवान इस छापेमारी में जुटे हैं. कार्रवाई शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी जारी है. रांची के कचहरी रोड के पंचवटी प्लाजा में फ्लैट नंबर 702 और छठे तल्ले में स्थित रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर कार्रवाई जारी है. मेसर्स रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन सड़क निर्माण, स्टेडियम, आवासीय, भवन निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, खनन के क्षेत्र में काम करने के मामले में बड़ा नाम है.
यह भी पढ़ें- छात्रों-युवाओं के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है भाजपा, अब आर-पार की लड़ाई: आदित्य साहू