संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरहो शिव मंदिर कंदु मोहल्ला के पास लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है लोग परेशान हो चुके हैं बारिश के कारण क्षेत्र में जलस्तर और पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है..
सबसे ज्यादा संकट कंदु मोहल्ला के पास बन रहे अर्धनिर्मित पुल के कारण पैदा हुआ है, समय पर निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से जलभराव होते ही दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य शहर से पूरी तरह कट गया है.
पानी का तेज बहाव और कट चुके रास्तों की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है सुरक्षा के मद्देनजर बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.
दैनिक मजदूरी पर निर्भर मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई है. रास्ता बंद होने के कारण वे काम की तलाश में शहर या आसपास के इलाकों में नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और ठेकेदार समय रहते इस पुल का निर्माण पूरा कर लेते, तो मानसून के दौरान आवागमन ठप होने की नौबत नहीं आती.
फिलहाल ग्रामीण केवल पानी का बहाव कम होने का इंतजार करने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति सामान्य होते ही इस पुल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: बिहार झारखंड के बीच सोन नदी के पानी का केंद का निर्णय स्वागतयोग्य - कमलेश