गावां में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इंनौस का प्रदर्शन, निकाला प्रतिरोध मार्च

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गावां में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इंनौस का प्रदर्शन, निकाला प्रतिरोध मार्च

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि तथा नीट परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले गावां में प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुराना डाकघर से प्रतिवाद मार्च की शक्ल में थाना मोड़ पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है. परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. कहा कि युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है. नीट परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में निराशा और आक्रोश है. मौके पर नागेश्वर यादव, जिप सदस्य पवन चौधरी, आनंदी यादव, अकलेश यादव, उपेंद्र कुमार, राजेश यादव, रंजीत राम समेत कई उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गावां में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त, थाने को किया सुपुर्द

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.