स्वर्णकार संघ

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में धुरवा स्थित पुराने विधानसभा सभागार में राज्य के सभी 24 जिलों के पदाधिकारियों, केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धनंजय सोनी ने पलामू जिले की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद जोरी जी के समक्ष प्रमुखता से रखीं.

धनंजय सोनी ने झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिलासपुर में ज्वेलरी पार्क की व्यवस्था है, उसी तर्ज पर झारखंड की राजधानी रांची में भी ज्वेलरी पार्क एवं आधुनिक एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाना चाहिए. इससे राज्य के ज्वेलरी कारोबारियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने, नए व्यापारिक संपर्क बनाने तथा अपने कारोबार को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच मिलेगा.

उन्होंने कहा कि ज्वेलरी पार्क रोजगार सृजन, निवेश और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

पुराने सोना-चांदी की खरीद पर एक समान SOP की मांग

बैठक में पुराने सोना एवं चांदी की खरीद-बिक्री को लेकर व्यापारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. धनंजय सोनी ने कहा कि वर्तमान में अलग-अलग जिलों एवं प्रखंडों में पुराने सोना-चांदी की खरीद को लेकर व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने मांग की कि पूरे झारखंड में पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए एक स्पष्ट, सरल और व्यवहारिक SOP निर्धारित की जाए.

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य स्वर्णकार संघ की पहल पर इस SOP को लेकर सभी जिलों के उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश/नोटिफिकेशन जारी किया जाए, ताकि सभी जिलों में एक समान प्रक्रिया लागू हो.

उन्होंने कहा कि SOP में यह स्पष्ट होना चाहिए कि व्यापारी पुराने सोना-चांदी की खरीद के समय ग्राहक से कौन-कौन से दस्तावेज लें, किस प्रक्रिया का पालन करें और किन परिस्थितियों में खरीद की जा सकती है. इससे व्यापारियों और प्रशासन के बीच अनावश्यक भ्रम समाप्त होगा तथा छोटे एवं मध्यम दुकानदारों को राहत मिलेगी.

पलामू जिले की टीम रही मौजूद

बैठक में पलामू जिले की ओर से जिला अध्यक्ष धनंजय सोनी, जिला महासचिव श्री अमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू बर्मन, हिमांशु कौशल सोनी, जिला सचिव प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र सोनी एवं जिला सलाहकार शिव शंकर प्रसाद सोनी जी उपस्थित रहे.

पलामू जिला पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के साथ-साथ जिले एवं पूरे झारखंड के स्वर्णकार एवं ज्वेलरी व्यवसायियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से राज्य स्तर पर उठाने की बात कही.

बैठक में उपस्थित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती और स्वर्णकार समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया.

पलामू जिला स्वर्णकार संघ ने कहा कि स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलरी व्यवसायियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.