चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड ममले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रदीप, प्रशांत, राक...

चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड ममले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रदीप, प्रशांत, राकेश और रौशन तिवारी के घर चिपकाया इश्तेहार

चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड ममले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रदीप प्रशांत राकेश और रौशन तिवारी के घर चिपकाया इश्तेहार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपियों के खिलाफ एक अलग और सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में पुलिस ने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद चारों मुख्य आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों के समक्ष इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ढोल-नगाड़े के साथ आरोपियों के गाँव और घर पहुँची ताकि आसपास के लोगों को भी इस बात की पूरी सूचना मिल सके. पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के माध्यम से फरार आरोपियों को यह कड़ा संदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द कानून के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

​यह पूरा मामला शहर थाना क्षेत्र में बीते 25 अप्रैल को हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है, जहाँ विनीत तिवारी  का पहले अपहरण किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और राकेश तिवारी के घर पर इश्तिहार चिपकाया और उनके घर वालों को सूचित किया कि वे जल्द से जल्द संबंधित आरोपी को न्यायालय में उपस्थित कराएं. इस मामले के दो अन्य आरोपी प्रशांत तिवारी और रौशन तिवारी हैं, जो सदर थाना क्षेत्र के बड़कागाँव के रहने वाले हैं. पुलिस अब इन दोनों बचे हुए आरोपियों के खिलाफ भी  इश्तिहार चिपकाया . पुलिस ने साफ तोड़ से कहा कि यदि सभी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी या घर कि कुर्की भी की जा सकती है

यह भी पढ़ें: जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन