न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांचीवासियों के लिए आज जरुरी खबर हैं. राजधानी के कई इलाकों में आज रविवार सुबह तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. JBVNL की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नामकुम ग्रिड सब-स्टेशन में तकनीकी मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा हैं.
बिजली विभाग के मुताबिक, आज 31 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामकुम ग्रिड से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बदन रहेगी. इस दौरान ग्रिड के 33 केवी हाफ मेन बस और पानी टंकी फीडर के आइसोलेटर की मरम्मत की जाएगी ताकि भविष्य में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.
इन इलाकों पर पड़ेगा असर
शटडाउन का सबसे ज्यादा असर नामकुम ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. खेलगांव, आरएमसीएच परिसर, मेन रोड, नामकुम और पानी टंकी फीडर से जुड़े मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: कहीं लू का वार तो कहीं बारिश की फुहार.. झारखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर