15 साल के क्रिकेट सितारे को झारखंड का बड़ा सम्मान, वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ...

15 साल के क्रिकेट सितारे को झारखंड का बड़ा सम्मान, वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर!

15 साल के क्रिकेट सितारे को झारखंड का बड़ा सम्मान वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव को जल्द ही राज्य में सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भले ही उनकी टीम मुकाबला नहीं जीत सकी हो, लेकिन वैभव ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के सामने जिस निडरता और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता. वैभव की प्रतिभा उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

डॉ. अंसारी ने कहा कि वैभव ने केवल अपने परिवार या राज्य का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी. मंत्री ने कहा कि महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव ने जिस साहस, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है.

युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा स्रोत
झारखंड सरकार का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आज के युवाओं के लिए एक आदर्श उदाहरण है. उनकी मेहनत, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण लाखों बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. इसी सोच के तहत स्वास्थ्य विभाग उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रहा है ताकि उनके माध्यम से युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाया जा सके. स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और जन-जागरूकता अभियानों में वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी देखने को मिलेगी. विभाग को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता का लाभ युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में मिलेगा.

विश्व क्रिकेट में चमकता सितारा बनने की उम्मीद
स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते है. उन्होंने कहा कि देश को इस युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें है और वह भविष्य में भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. 

यह भी पढ़े: बसिया के ओकबा में भीषण अगलगी, शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस और किराना दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
 

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर