IPL 2026 Final: RCB ने जीता टॉस, GT को दिया बल्लेबाजी का न्योता

IPL 2026 Final: RCB ने जीता टॉस, GT को दिया बल्लेबाजी का न्योता

ipl 2026 final rcb ने जीता टॉस gt को दिया बल्लेबाजी का न्योता

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं टॉस हारकर गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी. खास बात यह है कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) ने अभी तक IPL में एक-एक खिताब अपने नाम किया है. दोनों टीम को अपने दूसरे खिताब की तलाश है. ऐसे में RCB के कप्तान रजत पाटीदार और Gujarat Titans के कप्तान शुभमन गिल की नजर अपनी-अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने पर होगी. तो चलिए टॉस के बाद दोनों टीम के कप्तान ने क्या कहा है और दोनों टीम की प्लेइंग11 में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल है. 

टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने ये कहा
हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच काफी अच्छी है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी, लेकिन सच कहूं तो 40 ओवरों में इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा. इसलिए हम उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे. पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह 2025 की बात थी. अब 2026 है. हमें यह मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. यही महत्वपूर्ण है, खुद को वर्तमान में रखना, बहुत आगे की नहीं सोचना. जो हमारे नियंत्रण में है, उसे ही नियंत्रित करें, बस इतना ही हमें हमेशा इस स्टेडियम में खेलना पसंद है, क्योंकि यहां की भीड़, जिस तरह से वे आते हैं और खासकर आरसीबी के समर्थक - बारहवें सैनिक की तरह. वे हर स्टेडियम में आते हैं और हमारा समर्थन करते हैं.

टॉस हारकर शुभमन गिल ने ये कहा
टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते. विकेट आम विकेट जैसा ही है, यहां हमारा तीसरा मैच है. शुरुआती तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है. यह दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है. हमने एक बदलाव किया है. साई (किशोर) की जगह अरशद (खान) टीम में आए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें: भरनो के अमलीया गांव में गजराज का आतंक: घर क्षतिग्रस्त कर अनाज खाया, टमाटर की फसल को भी रौंदकर किया बर्बाद
 

संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास