न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कोडरमा और आसपास के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर हैं. 1 जून से बसों में सफर करना पहले की तुलना में महंगा हो जायेगा. कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली एसी और नॉन एसी बसों के किराए में 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया हैं. नया किराया आज रविवार से लागू होगा.
पांच साल बाद बढ़ाया गया बस किराया
शनिवार को झुमरीतिलैया बस स्टैंड के समीप आयोजित बैठक में बस संचालकों ने सर्वसम्मति से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया. एसोसिएशन का कहना है कि डीजल, वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण किराया संशोधित करना आवश्यक हो गया था. इससे पहले करीब पांच वर्ष पहले बस किराए में बदलाव किया गया था.
किन रूटों पर कितना बढ़ा किराया
झुमरीतिलैया से रांची
एसी: 350 रुपये से बढ़कर 400 रुपये
नॉन एसी: 300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये
झुमरीतिलैया से हजारीबाग
एसी: 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये
नॉन एसी: 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये
झुमरीतिलैया से रामगढ़
एसी: 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 220 रुपये
झुमरीतिलैया से गिरिडीह
नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
झुमरीतिलैया से नवादा
एसी: 170 रुपये से बढ़कर 200 रुपये
नॉन एसी: 150 रुपये से बढ़कर 180 रुपये
झुमरीतिलैया से चतरा
नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 220 रुपये
यह भी पढ़े: बोकारो: एलएच स्टेट के घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, अवैध डीजल-पेट्रोल रखने की चर्चा