न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रिम्स में कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया हैं. संस्थान के करीब 1500 स्थायी कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण भारी नाराजगी देखने को मिल रही हैं. वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के खिलाफ बड़ी संख्या में कर्मचारी मंगलवार को रिम्स के वित्त निदेशक (फाइनांस डायरेक्टर) कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की.
प्रदर्शन में पैरामेडिकल स्टाफ, स्थायी कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ समेत विभिन्न विभागों के कर्मी शामिल रहे. कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे सामूहिक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे.
यह भी पढ़े: 3 जून को गृह विभाग की हाई लेवल बैठक, नक्सल सरेंडर पॉलिसी से एंटी ड्रग अभियान तक 7 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा