बगहा में लेडी सिंघम का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, कैश के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

बगहा के रामनगर में SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। तीन दुकानों से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, कैश और शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए।

By : Anshuman Parashar
बगहा में लेडी सिंघम का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, कैश के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर शहर में अवैध रूप से फल-फूल रहे लॉटरी के काले कारोबार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रागिनी कुमारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रामनगर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी कर बड़े लॉटरी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, नकद राशि (कैश) और शराब बरामद की है। इस दौरान तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा गया है।

गुप्त सूचना पर तीन दुकानों में एक साथ रेड

रामनगर शहर में जुए की तर्ज पर सट्टेबाजी और अवैध लॉटरी का खेल लंबे समय से पर्दे के पीछे चल रहा था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ गिरोह बड़े मुनाफे का लालच देकर भोले-भाले और अमीर लोगों को इस जाल में फंसा रहे हैं।सूचना की कड़ियों को जोड़ते हुए लेडी सिंघम के नाम से चर्चित SDPO रागिनी कुमारी ने नरैनापुर और न्यू मार्केट स्थित तीन अलग-अलग दुकानों पर अचानक धावा बोल दिया। अचानक हुई इस घेराबंदी से धंधेबाजों को भागने का मौका नहीं मिला।

मोटे मुनाफे का झांसा और शराब का कनेक्शन

पुलिस की इस रेड में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। यह गिरोह लोगों की जेब खाली कराने के लिए एक सुनियोजित नेटवर्क चला रहा था। आरोपी मोटी रकम लगवाकर लॉटरी का अवैध व्यापार कर रहे थे।मौके से गिरफ्तार तीन लोगों में दो मुख्य लॉटरी तस्कर हैं, जबकि तीसरा शख्स शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने उसके पास से प्रतिबंधित शराब की खेप भी जब्त की है।

बालू माफिया के बाद अब लॉटरी किंग पर शिकंजा

रामनगर और पश्चिम चंपारण का यह इलाका पहले अवैध बालू खनन के लिए चर्चा में रहता था। पुलिस प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई कर बालू के अवैध धंधे पर रोक लगाने के बाद, तस्करों ने कमाई का नया जरिया लॉटरी को बना लिया था। हालांकि, महिला पुलिस अधिकारी रागिनी कुमारी के इस कड़े एक्शन ने साफ कर दिया है कि इलाके में किसी भी प्रकार का अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।रागिनी कुमारी, SDPO रामनगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस अवैध व्यापार के पीछे छिपे मुख्य सरगनाओं और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश जारी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का यह सर्च ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।