JPSC

झारखंड में मुद्दा केवल घोटालों की जांच का नहीं है, बल्कि 'जांच घोटाले' का है: रघुवर दास 

झारखंड में घोटालों से बड़ा घोटाला 'जांच घोटाला' है: रघुवर दास 

By : Ark Sahuliyar
झारखंड में मुद्दा केवल घोटालों की जांच का नहीं है, बल्कि 'जांच घोटाले' का है: रघुवर दास 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि झारखंड में घोटालों से बड़ा घोटाला 'जांच घोटाला' है. आज झारखंड का युवा एक गंभीर प्रश्न पूछ रहा है. क्या हर बार कहानी एक ही तरह आगे बढ़ती रहेगी? इससे पहले झारखंड SSC घोटाले की जांच के लिए SIT बनाई गई. आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले, लेकिन उस समय केवल अध्यक्ष से इस्तीफा लेकर उन्हें सुरक्षित निकास (safe exit) दे दिया गया. अब JPSC के मामले में भी वही खेल दोहराया जा रहा है.

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में मुद्दा केवल घोटालों की जांच का नहीं है, बल्कि 'जांच घोटाले' का है. यहां जो भी कार्रवाई हो रही है, उसका उद्देश्य दोषियों को सजा दिलाना नहीं, बल्कि घोटालों में शामिल सत्ता के शीर्ष पर बैठे प्रभावशाली लोगों और नौकरशाहों को बचाना तथा साक्ष्यों को मिटाना प्रतीत होता है. शराब घोटाला, जमीन घोटाला, अवैध खनन घोटाला और DMFT घोटाला इन सभी मामलों की जांच में यदि राज्य की मशीनरी का उपयोग साक्ष्यों को नष्ट करने और अपने चहेतों को बचाने के लिए किया जा रहा है, तो यह स्वयं न्याय व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

झारखंड में कमजोर नीयत वाले नौकरशाह मुख्यमंत्री के सबसे महत्वपूर्ण हथियार बन गए हैं. इनके माध्यम से घोटाले किए जा रहे हैं, जमीन, बालू और पत्थर की लूट हो रही है, युवाओं के भविष्य का सौदा किया जा रहा है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इसलिए केवल घोटालं की ही नहीं, बल्कि घोटालों की जांच के नाम पर चल रहे 'जांच घोटाले' की भी CBI जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, असली दोषियों का पर्दाफाश हो और इन्हें कानून के अनुसार सजा मिल सके.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा की

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.