न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत रांची जिले के तमाड़, हटिया, कांके एवं मांडर विधानसभा क्षेत्रों में Enumeration Form का 100 प्रतिशत वितरण एवं संग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि सिल्ली, खिजरी एवं रांची विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का कार्य भी लगभग 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है.
29 जुलाई 2026 शाम 6:00 बजे तक विधानसभावार प्रगति निम्न प्रकार है:-
- 58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 2,19,083 मतदाताओं के विरुद्ध 100 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण एवं डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है.
- 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 99.99 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण एवं 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है.
- 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र में 99.98 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण तथा 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है.
- 63-रांची विधानसभा क्षेत्र में 99.99 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण एवं 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण है.
- 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत वितरण एवं 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है.
- 65-कांके विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत वितरण एवं संग्रहण का कार्य पूर्ण हो गया है.
- 66-मांडर विधानसभा क्षेत्र में भी 100 प्रतिशत वितरण एवं 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है.
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत विधानसभा वार ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) मतदाताओं की सूची भी तैयार की गई है.
- 63-रांची विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1,52,913 (38.73%),
- 64-हटिया में 1,84,726 (33.59%),
- 65-कांके में 1,42,667 (28.38%),
- 62-खिजरी में 89,256 (23.04%),
- 66-मांडर में 63,743 (16.24%),
- 61-सिल्ली में 32,560 (14.26%)तथा
- 58-तमाड़ में 32,071 (14.64%) ASDD श्रेणी के मतदाता चिन्हित किए गए हैं.
विधानसभावार प्रमुख श्रेणियों के आंकड़े निम्न प्रकार हैं :-
58-तमाड़:-
अनुपस्थित 7,133
स्थायी रूप से स्थानांतरित 9,107
मृत 10,092
पूर्व से पंजीकृत 4,246 एवं अन्य 1,493
61-सिल्ली :-
अनुपस्थित 4,048
स्थायी रूप से स्थानांतरित 13,679
मृत 9,146
पूर्व से पंजीकृत 4,938 एवं अन्य 749
62-खिजरी :-
अनुपस्थित 38,855
स्थायी रूप से स्थानांतरित 25,348
मृत 14,286
पूर्व से पंजीकृत 8,484 एवं अन्य 2,283
63-रांची:-
अनुपस्थित 1,16,093
स्थायी रूप से स्थानांतरित 15,663
मृत 12,516
पूर्व से पंजीकृत 5,250 एवं अन्य 3,391
64-हटिया:-
अनुपस्थित 1,31,530
स्थायी रूप से स्थानांतरित 26,724
मृत 17,142
पूर्व से पंजीकृत 8,116 एवं अन्य 1,214
65-कांके:-
अनुपस्थित 83,705
स्थायी रूप से स्थानांतरित 30,330
मृत 18,269
पूर्व से पंजीकृत 9,533 एवं अन्य 830.
66-मांडर:-
अनुपस्थित 16,339
स्थायी रूप से स्थानांतरित 20,670
मृत 13,013
पूर्व से पंजीकृत 13,302 एवं अन्य 419