पिपरवार के बेंती पंचायत भवन में संवेदक संघ व्हीकल ग्रुप की अहम बैठक, एकता और अनुशासन पर जोर

पिपरवार के बेंती पंचायत भवन में संवेदक संघ व्हीकल ग्रुप की अहम बैठक, एकता और अनुशासन पर जोर

6 मई को होगी अगली बैठक, समिति गठन और विस्तार पर होगा बड़ा फैसला

पिपरवार के बेंती पंचायत भवन में संवेदक संघ व्हीकल ग्रुप की अहम बैठक एकता और अनुशासन पर जोर

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बेंती पंचायत भवन में विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ व्हीकल ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई.बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नागेश्वर गंझु ने की,जबकि संचालन लक्ष्मण कुमार मंडल ने किया.बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि संघ का कोई भी सदस्य किसी अन्य सदस्य के कार्य में प्रतिस्पर्धा (कंपटीशन) नहीं करेगा. सभी ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया.साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल संघ को सूचित किया जाएगा, ताकि मिलकर उसका समाधान किया जा सके.

अध्यक्ष नागेश्वर गंझु ने अपने संबोधन में बताया कि अगली महत्वपूर्ण बैठक 6 मई 2026 को आयोजित की जाएगी.इस बैठक में संघ की नई समिति का गठन और विस्तार किया जाएगा,जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके.सभी सदस्यों ने आगामी बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.स्पष्ट किया गया कि बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को संघ विरोधी माना जाएगा.

बैठक में नागेश्वर गंझु,सुखी गंझु, लक्ष्मण कुमार मंडल, रामलाल महतो,शिवम साहू, उपेंद्र सिंह,भरत कुमार विश्वकर्मा,अनिल सिंह उर्फ लिली,संतोष कुमार गिरी, प्रमोद कुमार,प्रभाकर वर्मा, विनोद कुमार,अभिमन्यु कुमार,मोहम्मद निजामुद्दीन, संजय प्रसाद,राहुल कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे. बैठक में लिए गए निर्णयों से यह स्पष्ट है कि संवेदक संघ व्हीकल ग्रुप संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है. आगामी 6 मई की बैठक संगठन के भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कल्याणपुर चौक पर कोल वाहन की चपेट में आकर पशु की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

संबंधित सामग्री

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झारखंड

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

झारखंड

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया