जेएमएम की बैठक

झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी की अहम बैठक, MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को विशाल धरना

वक्ताओं ने कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों पर राज्य सरकार के अधिकार कमजोर होंगे, हितों को नुकसान पहुंचेगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी की अहम बैठक, MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को विशाल धरना

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चक्रधरपुर/डेस्क:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय विधायक आवास में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सह् प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई ने किया. बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 (MMDR Amendment Bill) के विरोध में रणनीति बनाना रहा. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस विधेयक को जनविरोधी, आदिवासी विरोधी और संघीय ढांचे पर हमला करार देते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि इस संशोधन से राज्य के खनिज संसाधनों पर राज्य सरकार के अधिकार कमजोर होंगे और इससे जल, जंगल, जमीन से जुड़े आदिवासियों-मूलवासियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा.

बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए कि केंद्र सरकार के इस विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर 2026 को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रखंड भर के सभी पंचायतों से हजारों कार्यकर्ता और आम ग्रामीण शामिल होंगे. विधेयक के दुष्प्रभावों को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. इसके लिए प्रचार-प्रसार रूट तय किया गया है. पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों के विस्तार और प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक स्थिति (SIR) की समीक्षा पर भी चर्चा हुई.

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक, एसआईआर के सुनवाई चरण के बारे में दी विस्तृत जानकारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.