निरसा में दिनदहाड़े फल-फूल रहा अवैध कारोबार: कोयला चोरी से लेकर बालू तस्करी तक, ...

निरसा में दिनदहाड़े फल-फूल रहा अवैध कारोबार: कोयला चोरी से लेकर बालू तस्करी तक, जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

निरसा में दिनदहाड़े फल-फूल रहा अवैध कारोबार कोयला चोरी से लेकर बालू तस्करी तक जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज11 भारत
निरसा/डेस्क:
निरसा क्षेत्र में इन दिनों अवैध कारोबार अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है. दिनदहाड़े कोयला चोरी, बालू तस्करी, लोहा चोरी, नेशनल हाइवे पर पशु तस्करी सहित कई अवैध गतिविधियों का खुला खेल जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 30 भट्टों के माध्यम से कोयले का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है, जहां से रोजाना प्रत्येक भट्टे से 18 से 20 गाड़ियों में कोयले की निकासी की जा रही है.

आरोप है कि थाना की मिलीभगत से मछली और पशु तस्करी भी धड़ल्ले से हो रही है. इसके अलावा निरसा अवैध लॉटरी का भी केंद्र बनता जा रहा है. लोहा चोरी के साथ-साथ जलापूर्ति के लिए लगाए गए पाइप तक नहीं बख्शे जा रहे हैं. कालूबथान थाना क्षेत्र में पाइप चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, बालू की तस्करी भी बड़े पैमाने पर जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जो बालू 1200 रुपये में मिलनी चाहिए, वह अवैध कारोबार के चलते 3000 रुपये में बेची जा रही है. इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. इसका मुख्य कारण थाना व ओपी में बालू पर अवैध वसूली है. उक्त बातें निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कही. 

उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि अब तक सरकार में रहते हुए संयम बरता गया, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन दो दिनों के अंदर इन अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई, तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर पंडाल लगाकर अवैध कारोबार से जुड़ी गाड़ियों को रोका जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की सूचना विधानसभा और धनबाद के वरीय अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया जा रहा है.

कहा कि निरसा में अवैध कारोबार को रोकने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. जरूरत पड़ी तो महीनों तक सड़क पर रहकर आंदोलन किया जाएगा. उनका कहना है कि बाहरी लोग यहां अवैध कारोबार से करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग आज भी आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं. अंत में उन्होंने दोहराया कि यदि दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्वयं नेशनल हाईवे पर उतरकर अवैध गतिविधियों को रोकेंगे. इन जगहों पर लगेगा नकाबन्दी बैरियर कलियासोल में दो जगह, मुगमा में तीन, मैथन टोल समीप, बलियापुर रोड में जगहों पर होगी.

यह भी पढ़ें: ओरमांझी के मां ज्वेलर्स ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, CCTV पर स्प्रे कर चोर फरार

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष