'शादी कराओ, तभी उतरूंगा', भाई की साली के प्यार में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
'शादी कराओ, तभी उतरूंगा', भाई की साली के प्यार में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी प्रखंड स्थित निमियाघाट में शनिवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक युवक अपने भाई की साली से शादी कराने की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़े युवक ने साफ कह दिया कि शादी की बात पक्की होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की पहचान जामताड़ा निवासी के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा है. युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा. वहीं लगभग सात घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

फ़िलहाल निमियाघाट में एक बार फिर से शोले फिल्म का सीन देखने को मिला. युवक का नाम सुनील कुमार महतो जो जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के इरकिया गांव के रहने वाला हैं. फिलहाल पुलिस द्वारा युवक को मेडिकल चेकअप हेतु डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया हैं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला के कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

रोमांचक मुकाबले में अमलाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि भोजूडीह की टीम उपविजेता रही

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उद्धाटन मैच ईएफसी क्लब एव एफसी क्लब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया. जिसमें ईएफसी टीम प्लेंटी सूट आउट 3-5 से विजेता बनी

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

गांधी के सत्य-अहिंसा  संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

गांधी के सत्य-अहिंसा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

सोमा टाना भगत की विरासत, आदिवासी समाज के अधिकार और मांडर के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प