सराहनीय

हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने सांसद प्रतिनिधि को सौंपा खोया हुआ मोबाइल

सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप ने थाना प्रभारी चंदन कुमार और सीसीटीएनएस ऑपरेटर मोहम्मद अली के प्रति आभार व्यक्त किया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने सांसद प्रतिनिधि को सौंपा खोया हुआ मोबाइल

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद /डेस्क: पलामू: हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने शहर निवासी सह सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप को उनका खोया हुआ ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन सोमवार को मिलने के बाद सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप ने थाना प्रभारी चंदन कुमार और सीसीटीएनएस ऑपरेटर मोहम्मद अली के प्रति आभार व्यक्त किया. बताया जाता है कि सुबोध कश्यप का मोबाइल 26 अगस्त को अंबेडकर चौक के पास कहीं गिर गया था. इसके बाद उन्होंने हुसैनाबाद थाना में मोबाइल गुम होने की सूचना देते हुए आवेदन दिया था.

आवेदन प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मोबाइल की खोजबीन के लिए प्रक्रिया शुरू कराया. तकनीकी सहयोग से मोबाइल की तलाश की गई, जिसके बाद फोन का पता लगा लिया गया. जांच में सामने आया कि दाता नगर निवासी अलीमुद्दीन को उक्त मोबाइल सड़क पर गिरा हुआ मिला था. बाद में उन्होंने मोबाइल में अपना सिम कार्ड लगाया, जिसके आधार पर तकनीकी सहयोग से फोन तक पहुंचने में मदद मिली. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन की खोजबीन में सीसीटीएनएस ऑपरेटर मोहम्मद अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही. जिसके बाद मोबाइल सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर जैश रंजन पाठक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, ठोस कार्रवाई की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.