सफाई अभियान

हुसैनाबाद में बुधवार से चलेगा व्यापक नाली सफाई अभियान, दुकानदारों से नाली से सामग्री हटाने की अपील

नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहने की समस्या बनी रहती है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में बुधवार से चलेगा व्यापक नाली सफाई अभियान, दुकानदारों से नाली से सामग्री हटाने की अपील

विकास कुमार/ न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार की शाम सात बजे से व्यापक स्तर पर नाली सफाई अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत जेपी चौक से गांधी चौक तक मुख्य बाजार की दोनों ओर की नालियों की सफाई की जाएगी. नालियों पर रखे सामान को भी हटाया जाएगा. नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि नाली पर रखे अपने सामान को सफाई अभियान से पहले हटा लें. इसके अलावा दुकान के सामने डस्ट, मोरम या अन्य सामग्री गिराकर रखने वाले दुकानदार उसे भी किनारे कर लें. सामग्री नहीं हटाने पर नगर पंचायत की टीम उसे हटाएगी और संबंधित दुकानदार से जुर्माना भी वसूला जाएगा. नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहने की समस्या बनी रहती है. बारिश के दौरान मुख्य बाजार में जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो जाती है. अभियान के माध्यम से नालियों की सफाई के साथ जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा.

क्या बोले नगर पंचायत अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि बुधवार की शाम सात बजे से जेपी चौक से गांधी चौक तक दोनों तरफ की नालियों की सफाई की जाएगी. उन्होंने सभी दुकानदारों से नाली पर रखे सामान को हटाने की अपील की है, ताकि सफाई कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि दुकान के आगे डस्ट और मोरम गिराकर रखने वाले दुकानदार उसे भी हटा लें. यदि सामग्री नहीं हटाई गई तो नगर पंचायत उसे हटाएगा और संबंधित दुकानदार को जुर्माना भी देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल, रॉडिक कंपनी के साथ सीसीटीवी और डैशबोर्ड संबंधित एक MoU किया गया

संबंधित सामग्री

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता राजू टुडू ने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है, उनका दावा है शनिवार की रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है.