गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा पुलिस ने डेरोवां के पास छापेमारी कर सैकड़ों गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तस्करों द्वारा ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि ओड़िशा से मवेशियों को हांककर जंगल के रास्ते लाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही गोइलकेरा के थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने फोर्स के साथ डेरोवां के पास छापेमारी की. 

जहां गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया. हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. बता दें कि ओड़िशा के खटकुलबहार और राजगांगपुर इलाके से बड़ी तादाद में गोवंशीय पशुओं की झारखंड में तस्करी वर्षों से जारी है. जानकारी के अनुसार ओड़िशा मनोहरपुर, आनंदपुर और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गांवों से करीब 400 गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से झारखंड से बंगाल ले जाकर बेचने की योजना थी. 

जिसे पुलिस ने विफल करते हुए बरामद कर लिया. हालांकि थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा का कहना है कि पशुओं की संख्या सौ के करीब है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी तादाद में मवेशी पकड़े गए हैं. आए दिन होने वाली पशुओं की तस्करी के खिलाफ गाहे बगाहे ही कार्रवाई होती है.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के बचरा साईडिंग में मजदूरों का आंदोलन हुआ शुरू, न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

क्राइम

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

झारखंड

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दूसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर लाभुक को फटकार, जल्द पूरा करने का निर्देश

झारखंड

दूसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर लाभुक को फटकार, जल्द पूरा करने का निर्देश