तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर में खलासी की मौत, चालक गंभीर

तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर में खलासी की मौत, चालक गंभीर

तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर में खलासी की मौत चालक गंभीर

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: दशमफॉल थाना क्षेत्र स्थित तैमारा घाटी में मंगलवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पुरी से पटना जा रही रिलायंस नामक बस (OD02CS-7657) ने पीछे से एक अज्ञात ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, अज्ञात ट्रक घाटी पर धीरे-धीरे चढ़ रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन बुरी तरह दब गया. बस के आगे के कई हिस्से टूटकर अलग हो गए.

इस हादसे में बस के खलासी शंकर भोई (25), ओडिशा निवासी, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक प्रकाश मल्लिक (37), ओडिशा निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक बस के अंदर फंस गए थे, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

इसके बाद घायल चालक को अनुमंडल अस्पताल बुंडू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया.

वहीं पुलिस ने मृतक खलासी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: डुमरी में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी तट पर बम डिफ्यूज करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

झारखंड

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी तट पर बम डिफ्यूज करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

पलामू में नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, 25 को रांची में बेटियों का होगा महाजुटान

झारखंड

पलामू में नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, 25 को रांची में बेटियों का होगा महाजुटान

महिला बिल पर कांग्रेस सहित विपक्षियों ने दिया ओछी राजनीति का परिचय: आदित्य साहू

झारखंड

महिला बिल पर कांग्रेस सहित विपक्षियों ने दिया ओछी राजनीति का परिचय: आदित्य साहू

25 अप्रैल के आक्रोश मार्च की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी भाजपा

धनबाद राउंड टेबल 342 की 6 स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण और उद्घाटन – एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

झारखंड

धनबाद राउंड टेबल 342 की 6 स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण और उद्घाटन – एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

सरायकेला: गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जिला वेबसाइट पर अपलोड

झारखंड

सरायकेला: गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जिला वेबसाइट पर अपलोड