जमीन विवाद

चतरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा जमीन विवाद से हताश युवक;  CO पर लगाए गंभीर आरोप

जमीन विवाद से हताश होकर एक युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

By : Dipali Kumari
चतरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा जमीन विवाद से हताश युवक;  CO पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
 चतरा जिले के मयूरहंड अंचल में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां जमीन विवाद से हताश होकर एक युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने चेतावनी दी कि अगर उसकी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वह कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र के पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है. 

मनोरंजन सिंह करमा स्थित एक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए. उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर घर बनाया जा रहा है. पीड़ित के मुताबिक, चतरा एसडीओ जहूर आलम के सख्त आदेश के बावजूद, मयूरहंड अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार काम रुकवाने में नाकाम रहे. दबंगों ने दीवार खड़ी कर ली है और अब ढलाई की तैयारी है. इसी से नाराज होकर मनोरंजन सिंह ने यह कदम उठाया है और अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर सीओ को ठहराया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस लगातार युवक से वार्ता कर उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतना बड़ा बवाल होने के बावजूद, खबर लिखे जाने तक अंचलाधिकारी मनीष कुमार घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे. इलाके में इस घटना को लेकर भारी गहमागहमी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला: कांड्रा में ग्रामीणों ने भूमिज परिवार को बनाया बंधक, पुलिस और पत्रकारों को भी घेरा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.