जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम

रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा! टावर पर चढ़ा युवक, आज सुबह उतरा नीचे  

प्रदर्शन कर रहे युवकों के बीच कल शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक स्टेडियम में स्थित हाई मास्टर लाइट के टावर पर चढ़ गया.

By : Dipali Kumari
रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा! टावर पर चढ़ा युवक, आज सुबह उतरा नीचे   

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे युवकों के बीच कल शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक स्टेडियम में स्थित हाई मास्टर लाइट के टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर देखते ही वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ा था. युवक पूरी रात टावर पर चढ़कर हंगामा करता रहा. वह करीब 8 घंटे टावर पर चढ़ा रहा. आज रविवार सुबह पत्नी मौके पर पहुंची, इसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा. टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान लातेहार निवासी हीरा लाल के रूप में हुई है. 

टावर से नीचे उतरते ही कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार युवक का पहले मेडिकल जांच कराया जायेगा. इसके बाद युवक से पूछताछ होगी. टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने कहा कि वह अपने गांव में स्कूल खोलना चाहता है. साथ ही इस दौरान उसने रोजगार का भी मुद्दा उठाया. इसके अलावा युवक ने राज्य के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह सीएम से भीख में एक रुपया चाहता है. जानकारी के अनुसार युवक लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आत्महत्या की धमकी भी दे रहा था. 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.