High-voltage drama in the temple of learning: Teac

शिक्षा के मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भिड़े शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य

पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान 'जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' (जिला स्कूल) में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर ही शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य आपस में भिड़ गए.

By : Vaibhaw Vikram
शिक्षा के मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भिड़े शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
​पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान 'जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' (जिला स्कूल) में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर ही शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी और जोरदार बहस हुई, जिससे स्कूल में हाई वोल्टेज ड्रामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. शिक्षा के मंदिर में हुई इस अनुशासनहीनता को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की मुख्य वजह विद्यालय में नामांकन (एडमिशन) की प्रक्रिया बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि फर्जी तरीके से कुछ छात्रों के नामांकन करने अथवा एडमिशन के नाम पर अवैध रूप से पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गया.

​घटना से आक्रोशित सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर इस मामले की शिकायत पलामू जिले के उपायुक्त  से की. शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया है और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद के कतरास में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर; एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.