रिम्स

रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में सुरक्षा बलों की तैनाती, QRT एवं वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम होगा प्रभावी

By : Ark Sahuliyar
रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ झड़प तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, सम्पदा पदाधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, DMS सहित होमगार्ड, SAP एवं JAP के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में अस्पताल के विभिन्न संवेदनशील एवं क्रिटिकल क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई.

निदेशक ने निर्देश दिया कि ट्रॉमा सेंटर, मेडिसिन, सर्जरी, ICU एवं सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक्स सहित प्रमुख क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए. अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अलग-अलग विंग में विभाजित करते हुए प्रत्येक विंग के लिए एक नामित प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
•    क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.
•    24×7 Quick Response Team (QRT) का गठन किया जाएगा, जो किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेगी.
•    सुरक्षा कर्मियों के बीच त्वरित एवं प्रभावी समन्वय के लिए वायरलेस वॉकी-टॉकी कम्युनिकेशन सिस्टम की शुरुआत की जाएगी.
•    सुरक्षा कर्मियों की नियमित परेड एवं ब्रीफिंग कराई जाएगी. प्रत्येक रविवार को सुरक्षा गार्डों की विशेष परेड आयोजित की जाएगी.
•    सुरक्षा कर्मियों की तैनाती एवं ड्यूटी की पारदर्शी निगरानी के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित किया जाएगा.
•    संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी.

बैठक के दौरान JDA के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को निदेशक के समक्ष रखा. निदेशक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें सभी समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

निदेशक ने कहा कि मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा रिम्स प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. अस्पताल में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज हितैषी वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- चतरा विधायक के बेटे के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, राज्य की विधि व्यवस्था चौपट : आदित्य साहू

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.