हाईकोर्ट ने पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक - दारोगा से इंस्पेक्टर के प्रोन्नति पर लगाई रोक

उत्तम तिवारी एवं अन्य बनाम राज्य सरकार वाद में झारखंड पुलिस के प्रोन्नति मामले में एक अहम आदेश जारी

By : Ark Sahuliyar
हाईकोर्ट ने पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक - दारोगा से इंस्पेक्टर के प्रोन्नति पर लगाई रोक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट के एकल पीठ न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत ने मंगलवार को एक अहम आदेश में झारखंड पुलिस के प्रोन्नति मामले मे आदेश जारी करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक - दारोगा से इंस्पेक्टर (si to inspector) के प्रोन्नति पर रोक लगा दी है.

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी उत्तम तिवारी एवं अन्य बनाम राज्य सरकार के पक्ष से  अधिवक्ता मनोज टंडन ने दलील दी. वर्ष 2017 में दारोगा बहाली के दो विज्ञापन जारी की गई थी. विज्ञापन संख्या -05/17 के द्वारा सीधे नियुक्त दारोगा तथा विज्ञापन संख्या -09/17 के द्वारा लिमिटेड दारोगा की बहाली हुई . अर्थात् सीधे नियुक्त वाले दारोगा की विज्ञापन पहले आने बावजूद विभाग के द्वारा लिमिटेड बैच के दारोगा को सीनियरिटी लिस्ट में आगे रखा था. 

इसी मामले को लेकर प्रार्थी उत्तम तिवारी एवं अन्य के द्वारा अधिवक्ता मनोज टंडन के माध्यम से उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय के द्वारा दारोगा से इंस्पेक्टर के प्रमोशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 21/07/26 को निर्धारित की गई है. साथ ही न्यायालय के द्वारा respondents को नोटिस भी जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस: वीरेंद्र राम के CA मुकेश मित्तल ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, ED जांच में बड़े खुलासे

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी.