सिविल जज भर्ती

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है. मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि PT परीक्षा के समय TDPL परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी नहीं थी. PT परीक्षा किसी अन्य एजेंसी ने कराई. TDPL को मई 2025 में मेंस कराने का काम मिला. PT का परिणाम वर्ष 2024 में ही घोषित हो चुका था. जिसके बाद मेंस की परीक्षा नहीं आयोजित हुई. भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का भी हवाला दिया गया. कोर्ट ने राज्य सरकार को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे होगी. बता दें कि याचिका श्वेताभ पांडेय, आयुष कुमार, आदित्य भास्कर समेत अन्य की ओर से दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता निलेश कुमार और आयुष कुमार ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने पक्ष रखा. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पक्ष रखा. 

यह भी पढ़ें- चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल... गांव में पसरा मातम 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.