यहां बच्चे किताबों का नहीं, पहले उफनते नाले का इम्तिहान पास करते हैं… टंगरी टोली की दर्दनाक कहानी

पुल नहीं, खतरे का रास्ता

यहां बच्चे किताबों का नहीं, पहले उफनते नाले का इम्तिहान पास करते हैं… टंगरी टोली की दर्दनाक कहानी

बारिश आते ही टापू बन जाता है टंगरी टोली, पुल नहीं होने से तीन महीने तक थम जाती है बच्चों की पढ़ाई

यहां बच्चे किताबों का नहीं पहले उफनते नाले का इम्तिहान पास करते हैं… टंगरी टोली की दर्दनाक कहानी

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
कहते हैं सरकार गांवों को शहरों से जोड़ रही है, लेकिन बानो प्रखंड के गंगेमेर पंचायत अंतर्गत टंगरी टोली की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है. यहां बारिश की पहली बूंद राहत नहीं, बल्कि दहशत लेकर आती है. बादल गरजते हैं तो गांव वालों के दिल भी कांप उठते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अब उनका गांव फिर तीन महीने के लिए टापू बनने वाला है. 

हर कदम पर जान हथेली पर 
यहां नाले पर पुल नहीं है. नतीजा, हर दिन मौत को मात देकर लोग उफनते पानी को पार करते हैं. बाजार जाना हो, अस्पताल पहुंचना हो या मजदूरी करने निकलना हो, हर कदम पर जान हथेली पर रखनी पड़ती है. तेज बारिश होते ही गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है और पूरा टंगरी टोली दुनिया से अलग-थलग पड़ जाता है.

तीन महीने तक पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित 
सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आती है जब मासूम बच्चे स्कूल जाने के लिए उफनते नाले में उतरते हैं. पानी थोड़ा कम हुआ तो जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच गए, लेकिन अगर दोपहर में बारिश तेज हो गई तो वही बच्चे स्कूल में फंस जाते हैं. अभिभावक घर पर बेचैन रहते हैं और बच्चे स्कूल में. कई बार शिक्षक भी विद्यालय तक नहीं पहुंच पाते, जिससे बरसात के करीब तीन महीने तक पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित रहती है.

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? 
ग्रामीण बताते हैं कि वर्षों से नाले पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है. जनप्रतिनिधि आए, आश्वासन दिया, अधिकारी आए, निरीक्षण हुआ, फाइलें चलीं… लेकिन पुल आज भी सिर्फ वादों में खड़ा है. सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? सरकार कहती है कि हर गांव तक विकास पहुंच गया… लेकिन टंगरी टोली पूछ रहा है, "साहब, पहले हमारे गांव तक विकास पहुंचने का रास्ता तो बना दीजिए." यहां बच्चे किताबों का नहीं, पहले उफनते नाले का इम्तिहान पास करते हैं… तब जाकर स्कूल पहुंचते हैं. लगता है टंगरी टोली के हिस्से का पुल भी चुनावी भाषणों में ही बनकर रह गया.

ग्रामीणों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने एक बार फिर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बरसों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए. क्योंकि विकास का असली मतलब भाषण नहीं, बल्कि ऐसा पुल है जो गांव को भय से आजादी दिला सके.

यह भी पढ़ें- B&K क्षेत्र के कारो परियोजना में अवैध कोयला कारोबार पर CCL का बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी में 45 बाइक जब्त

 

संबंधित सामग्री

पलामू: मुंबई से पदक जीत कर लौटे संत मरियम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

झारखंड

पलामू: मुंबई से पदक जीत कर लौटे संत मरियम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

मुंबई में आयोजित 24वीं जीत-कुंडो स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटे विद्यालय के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी! अवैध गर्भपात का खुलासा, स्टोर किया गया सील

झारखंड

देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी! अवैध गर्भपात का खुलासा, स्टोर किया गया सील

सौम्या मेडिकल स्टोर में कथित रूप से अवैध गर्भपात (अबॉर्शन) कराए जाने का मामला सामने आया है.

PM मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में रांची के युवक पर FIR

झारखंड

PM मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में रांची के युवक पर FIR

रांची के नगड़ी थाना में अलीम अंसारी नामक युवक के खिलाफ FIR दर्ज.

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

झारखंड

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

2 से 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

चौपारण में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई! एक ट्रैक्टर जब्त, तस्कर रातभर करते हैं एस्कॉर्ट

झारखंड

चौपारण में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई! एक ट्रैक्टर जब्त, तस्कर रातभर करते हैं एस्कॉर्ट

कल शनिवार रात भगहर रोड से अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया.