रांची-रामगढ़-खूंटी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

भारी बारिश

रांची-रामगढ़-खूंटी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

रांची-रामगढ़-खूंटी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना ऑरेंज अलर्ट जारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची समेत आसपास के विभिन्न जिलों में अगले एक से तीन घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर 30-40 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा में एक से तीन घंटे में बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. 

आँधी-तूफान एवं बिजली के साथ तेज़ बारिश के दौरान क्या करें और क्या न करें

क्या करें:

1. अगर आप घर से बाहर हैं, तो बिजली गिरने से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाएँ. इमारतें सबसे सुरक्षित स्थान हैं, लेकिन अगर आस-पास कोई इमारत नहीं हो, तो आप किसी गुफा, खाई या घाटी में सुरक्षित रह सकते हैं. पेड़ शरण लेने के लिए अच्छी जगह नहीं हैं! ऊँचे-ऊँचे पेड़ बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

2. अगर आपको बचाव के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिल रहा है, तो उस इलाके की सबसे ऊँची वस्तुओं से बचें. अगर आपके आस-पास अलग-थलग पेड़ हैं, तो खुली जगह पर अलग-थलग पड़े पेड़ों से दुगनी दूरी पर दुबक के बैठना अपनी सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा तरीका है.

3. घर के अंदर रहें या जाएँ! अगर आपको बिजली की कड़क सुनाई दे, तो जब तक बेहद आवश्यक नहीं हो हो, तब तक बाहर न जाएँ. याद रखें, बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के बीच के सेकंड को गिनकर उसे 3 से विभाजित करके, आप बिजली गिरने के स्थान से अपनी दूरी (किमी में) का अनुमान लगा सकते हैं.

4. बिजली की सुचालक चीज़ों से दूर रहें इसमें फायरप्लेस, रेडिएटर, स्टोव, धातु की पाइप, सिंक और फ़ोन शामिल हैं. इनपर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिकतम होती है.

5. पानी से बाहर निकलें. इसमें पानी पर तैरने वाली छोटी नावों से उतरना भी शामिल है.

6. जब आपको विद्युत आवेश (इलेक्ट्रिक चार्ज) महसूस हो- अगर आपके बाल खड़े हो जाते हैं या आपकी त्वचा में सिहरन होने लगती है, तो बिजली आप पर आ सकती है. तुरंत जमीन पर लेट जाएँ.

क्या नहीं करें:

1. किसी भी तरह के बिजली के उपकरण जैसे कि हेयर ड्रायर, इलेक्ट्रिक टूथब्रश या इलेक्ट्रिक रेजर का उपयोग न करें. अगर आपके घर पर बिजली गिर जाए, वे आप भी उस आवेश से जुड़ सकते हैं.

2. तूफ़ान के दौरान टेलीफ़ोन का इस्तेमाल न करें. बाहर की टेलीफ़ोन लाइनों पर बिजली गिर सकती है.

3. घर के बाहर धातु की वस्तुओं का प्रयोग न करें.

इसे भी पढ़ें: रांची: APP परीक्षा रद्द करने पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, 24 सितंबर को अगली सुनवाई

संबंधित सामग्री

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा