न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज गुरुवार को मौसम का रुख बदलने वाला है. राजधानी रांची समेत 10 जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग ने आज रांची, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है. साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.
दरअसल बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से आज रांची समेत कई जिलों में मौसम ख़राब होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा में
बारिश के साथ वज्रपात को लेकर भी चेतावनी दी है.
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है. 14 सितंबर तक राज्यभर में अलग-अलग जगहों पर बारिश के आसार हैं. वहीं 15 सितंबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: रांची में अगले महीने से शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का काम, टेंडर फाइनल