न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने सोमवार को झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की अच्छी सम्भावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में बादल रहेंगे. साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, आज रांची, हजारीबाग, देवघर समेत 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. लगातार बादल और बारिश के कारण झारखंड में सुहावना बना रहेगा.
रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर और दुमका जिलों में मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहेंगी. राज्य में कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका जताई गई है. साथ ही खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 6 को पुलिस ने पकड़ा