बाबूलाल मरांडी की PIL पर सुनवाई

बाबूलाल मरांडी की PIL पर सुनवाई, HC ने IA किया मंजूर

झारखंड में हुए कथित बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की जनहित याचिका (PIL) पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
बाबूलाल मरांडी की PIL पर सुनवाई, HC ने IA किया मंजूर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में हुए कथित बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की जनहित याचिका (PIL) पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने मामले से जुड़े डिफेक्ट (खामियों) को दूर करने के लिए दायर की गई आईए IA (Interlocutory Application) को स्वीकार कर लिया है. अब इस मामले को अगली निर्धारित तिथि पर फिर से सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा. फिलहाल, मुख्य न्यायाधीश एम एस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता बाबूलाल मरांडी की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता विभोर मयंक ने दलीलें पेश कीं. याचिका में तकनीकी सुधार के लिए दाखिल IA को कोर्ट ने मंजूरी दे दी, जिससे अब मामले की आगे सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है. 

याचिका में लगाए गए मुख्य आरोप 
इस जनहित याचिका में राज्य की मौजूदा शराब नीति और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI से जांच कराने की मांग की है. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) एफआईआर दर्ज होने के 14 महीने बाद भी सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है. इसका लाभ उठाते हुए कई मुख्य आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल चुकी है, जिससे जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं. इसके अलावा, याचिका में दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की आड़ में झारखंड में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है. वर्ष 2022 में लागू शराब नीति के तहत फर्जी बैंक गारंटी के माध्यम से कथित रूप से चहेती प्लेसमेंट एजेंसियों को टेंडर दिए गए, जिससे राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ.

यह भी पढ़ें- बोकारो की लापता युवती पुष्पा कुमारी मामले में HC सख्त, बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर सरकार से मांगा जवाब

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.