न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी सत्यपाल सिंह की याचिका पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी. बाकी सभी आरोपी की याचिका पर 9 सितंबर को सुनवाई होगी. 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले को लेकर 21 जुलाई को रांची पुलिस और सीआईडी ने कार्रवाई शुरू की थी. साथ ही जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी. मामले में अबतक जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 2 दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें- BREAKING: विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, स्कॉर्पियो और थार में छात्र को उठा ले गए अज्ञात लोग