न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने समय मांगा है. याचिका पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी. झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.
मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद भी कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसपर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था. मामले में एसीबी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है.
यह भी पढ़ें- रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल