8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार बीपीओ अनिल खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी,...

रिश्वत के साथ गिरफ्तार

8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार बीपीओ अनिल खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 13 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला

8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए बीपीओ अनिल खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. 13 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.

8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार बीपीओ अनिल खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी 13 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए बीपीओ अनिल खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. 13 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. आरोपी अनिल खलखो सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड में बीपीओ के पद पर पदस्थापित था. शिकायतकर्ता रंजीत खाखा के शिकायत पर ACB ने कार्रवाई करते हुए 8000 रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. मामला विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा और फलाहार मद की राशि का उपयोग से जुड़ा था. 

वित्तीय वर्ष 2025-2026 में कुल उपलब्ध राशि में से लगभग 1.09 लाख रुपए खर्च किए गए थे, जबकि लगभग 33426 रुपए शेष था. शेष राशि का प्रतिवेदन जमा करने के दौरान बीपीओ अनिल खलखो ने 15000 रुपए रिश्वत की मांग की थी. राशि नहीं देने पर उच्च पदाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई कराने की धमकी दी थी. शिकायतकर्ता के द्वारा राशि कम करने के अनुरोध पर 8000 रुपए में तय हुआ. लेकिन सरकारी कार्य के बदले रिश्वत नहीं देने की मंशा से शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से की. जिसका सत्यापन कर एसीबी ने जाल बिछाकर 24 जून को रिश्वत के साथ अनिल खलखो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें- चाणक्य बीएनआर में State Level Workshop on Solid Waste Management Rules and Convergent Actions का आयोजन 

 

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद