औचक निरीक्षण

निजी अस्पतालों में मिलीं खामियां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाई फटकार. उल्लंघन पर जुर्माने की चेतावनी

रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई व तंबाकू नियंत्रण मानकों का पालन करने का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
निजी अस्पतालों में मिलीं खामियां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाई फटकार. उल्लंघन पर जुर्माने की चेतावनी

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: .लोहरदगा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के उद्देश्य से गुरुवार को निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया. जिला सदर अस्पताल लोहरदगा के उपाधीक्षक डॉ. शंकर प्रसाद, जिला डाटा मैनेजर मोहम्मद जाहिद तथा आईडीएसपी के विमलेश कुमार की संयुक्त टीम ने कैरो प्रखंड के उत्का स्थित सीबीएन हॉस्पिटल सहित अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में पंजी संधारण, गर्भवती माताओं से संबंधित रिपोर्ट, ओपीडी एवं आईपीडी रजिस्टर, साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई.

कमियां मिलने पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश

सीबीएन हॉस्पिटल में चिकित्सक डॉ. रेशमा अंजुम मरीजों का उपचार करते हुए पाई गईं. वहीं कई संस्थानों में रिकॉर्ड संधारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था में खामियां सामने आईं. इस पर उपाधीक्षक डॉ. शंकर प्रसाद एवं उनकी टीम ने संबंधित प्रबंधन को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया. टीम ने प्रसूता माताओं को उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की. सामान्य प्रसव एवं सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों तथा मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की गई. सिजेरियन ऑपरेशन के लिए अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की गई. साथ ही आईडीएसपी के विमलेश कुमार ने संचारी रोगों की रिपोर्टिंग, सर्विलांस सिस्टम तथा स्वास्थ्य डाटा के महत्व पर जानकारी दी. वहीं तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्धारित मानक के अनुसार 4×6 फीट का ‘नो स्मोकिंग’ साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया. टीम ने स्पष्ट किया कि साइनेज नहीं लगाने अथवा नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. टीम द्वारा अस्पताल प्रबंधन को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी अभिलेखों का संधारण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें: 2040 तक चंद्रमा पर उतरेगा भारतीय Astronaut,  2035 तक Indian Space Station के साथ सामने आया PM Modi के विजन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.