सड़क हादसा

जामताड़ा: तेज रफ्तार का कहर! बिजली के पोल से टकराई कार, चालक घायल 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क किनारे जा गिरा. 

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: तेज रफ्तार का कहर! बिजली के पोल से टकराई कार, चालक घायल 

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोरायनाला स्थित चरका पहाड़ी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई. हादसे में कार चालक घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क किनारे जा गिरा. 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कार में चार से पांच लोग सवार थे. बताया गया कि वाहन काफी तेज गति से गोरायनाला की ओर से गुजर रहा था. चरका पहाड़ी मोड़ के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया. टक्कर की आवाज काफी तेज थी. 

दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, बिजली का पोल भी टूटकर जमीन पर गिर पड़ा. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक की मदद की. ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय कार चालक नशे की हालत में था. हालांकि, चालक के शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. साथ ही कार में सवार अन्य लोगों की स्थिति और दुर्घटना के दौरान उनकी भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: मंत्री दीपक बिरुआ का बड़ा फैसला! सड़क पर गाड़ी पार्क करने वालों पर अब होगी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.