सहानुभूति

बहरागोड़ा : शोक संतप्त परिवार से मिले JLKM नेता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

बीडीओ व थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत कर सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का किया आग्रह

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बहरागोड़ा : शोक संतप्त परिवार से मिले JLKM नेता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सरगछिड़ा गांव में प्रखंड अध्यक्ष के छोटे भाई सरजु माण्डी के आकस्मिक निधन के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

पार्टी नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में JLKM परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

परिवार को आवश्यक प्रशासनिक सहायता दिलाने के उद्देश्य से नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं स्थानीय थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत कर सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने की अपील भी की.

नेताओं ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता और उनके परिवार के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़ा रहता है तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा.

अंत में दिवंगत सरजु माण्डी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई.

इस अवसर पर JLKM के जिला अध्यक्ष तपन महतो, कोल्हान महामंत्री कलन महतो, प्रखंड अध्यक्ष कुनाराम माण्डी, जिला सचिव राजु महतो सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सुबह से लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, जन जीवन भी अस्त व्यस्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.