न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को फ्लाइट नंबर 6305 के माध्यम से झारखंड राज्य के हज यात्रियों का मदीना के लिए सफलतापूर्वक प्रस्थान किया जा रहा है. इस अवसर पर विभिन्न जिलों से हज यात्री रवाना हो रहे हैं, जिनमें रांची जिला से 165 हाजी, बोकारो जिला से 102 हाजी तथा रामगढ़ जिला से 33 हाजी शामिल हैं.
कोलकाता स्थित हज हाउस में हज यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गई हैं. यात्रियों की रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं चेक-इन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर ली गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.
हज यात्रियों को विदाई देने हेतु झारखंड सरकार के माननीय मंत्रीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इस अवसर पर माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हफीजुल हसन साहब, माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साहब, हिदायतुल्ला खान साहब, इकरामुल हसन साहब, हज कमेटी के अफताब अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य जिनमें खुरशीद अनवर, तहरीम आलम राजा, मुमताज़ एडवोकेट एवं अर्श आलम उर्फ पप्पू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, शामिल थे.
सभी उपस्थित अतिथियों ने हज यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा की कामना की. हज हाउस, कोलकाता में यात्रियों के ठहरने, भोजन, तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. यह समस्त प्रक्रिया हज यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफलतापूर्वक संपन्न की जा रही है.
यह भी पढ़ें: शुभम हत्याकांड की ख़बर प्रसारित होने पर भड़के सांसद के समर्थक, अरूप चटर्जी ने की NIA जांच की मांग